Tuesday, 7 April 2015

IPL ओपनिंग सेरेमनी आज, गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ कोलकाता पहुंचे विराट कोहली

कोलकाता. IPL का 8वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में शाम 7.30 बजे होगी। सोमवार शाम कोलकाता पहुंचे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को कोलकाता एयरपोर्ट पर गले लगा लिया। कोलकाता एयरपोर्ट से विराट और अनुष्का एक ही कार में निकले। विराट होटल पहुंचे तो अनुष्का रिहर्सल के लिए साल्ट लेक स्टेडियम चली गईं। बता दें कि IPL-8 की ओपनिंग सेरेमनी में अनुष्का और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन परफॉर्म करने वाले हैं।
मौसम बिगाड़ सकता है मजा
IPL की ओपनिंग सेरेमनी के लिए साल्ट लेक स्टेडियम तो पूरी तरह तैयार है, लेकिन यहां बारिश मजा किरकिरा कर सकती है। कोलकाता में सोमवार शाम को जमकर बारिश हुई। इस बारिश की वजह से अनुष्का और ऋतिक को रिहर्सल करने में भी दिक्कत हुई। इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि,ऋतिक रोशन इससे परेशान नहीं हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘बारिश से परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो भी मैं डांस जरूर करूंगा।’

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post