Tuesday, 7 April 2015

IPL के सिक्सर किंग: क्रिस गेल हैं नंबर वन, टॉप-10 में 7 इंडियन शामिल

फटाफट क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट है आईपीएल। 8 अप्रैल से शुरू हो रहे इसके नए सीजन का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट फैन्स खासकर क्रिस गेल, वीरेंद्र सगवाह, ब्रेंडन मैक्कुलम और सुरेश रैना जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों के खेल का इंतजार करते हैं। वर्ल्ड कप 2015 में तूफानी डबल सेन्चुरी मारने वाले क्रिस गेल आईपीएल में भी बेहतरीन खेल दिखा चुके हैं। जब गेल का बल्ला चलता है तो उनके आगे सब फेल हो जाते हैं। आईपीएल में उनके नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ही सबसे ज्यादा छक्के मारने का भी रिकॉर्ड है।
टॉप 10 में सात इंडियंस
भले ही क्रिस गेल टॉप पर हों, लेकिन टॉप 10 खिलाड़ियों में सात भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। टॉप इंडियन में सुरेश रैना हैं और उसके बाद रोहित शर्मा। वहीं, विनिंग छक्का मारने के लिए मशहूर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी 6वें नंबर पर हैं।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post