कोलकाता। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा, प्रीतम और ऋतिक रोशन 7 अप्रैल, मंगलवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले आईपीएल-8 के उद्घाटन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे। बीसीसीआई सचिव श्री अनुराग ठाकुर के मुताबिक उद्घाटन समारोह की अगुवाई बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान करेंगे।
आईपीएल में हिस्सा लेने वाली आठ टीमों के कप्तान इस दौरान खेल भावना की शपथ लेंगे। मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइर्ड्स के कप्तान गौतम गंभीर इस दौरान ट्रॉफी पेश करेंगे। दो घंटे चलने वाला कार्यक्रम साढ़े सात बजे शुरू होगा और इसके लिए स्टेडियम के गेट पांच बजे शाम को खुल जाएंगे। कार्यक्रम के टिकट गेट नंबर-1 और चार या फिर आईपीएल की वेबसाइट पर 200 रुपये में खरीदी जा सकेगी। इस पूरे कार्यक्रम का प्रसारण सोनी मैक्स और सोनी सिक्स चैनलों पर किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि आईपीएल के इस सत्र का पहला मैच 8 अप्रैल को मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है|
No comments:
Post a Comment