Wednesday, 1 April 2015

अगर फेल न होता तो यहां तक नहीं पहुंचता : बिग बी

बिग बी के फैंस की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी वह अपनी स्ट्रगल के बारे में किसी से कुछ नहीं छुपाते। बहुत ही साधारण ढंग से वह अपने असफलता की बातें भी शेयर करते हैं।

हाल ही में फिर से कुछ ऐसा ही हुआ। बिग बी ने कहा, 'अगर वह फेल नहीं होते तो आज यहां तक नहीं पहुंचते। अगर आप हार से परेशान हो जाते हैं, आपको लगता है कि सबकुछ खत्म हो गया तो धीरे-धीरे आप डिप्रेशन में आने लगते हैं। लेकिन, असल में ऐसा नहीं है। आपकी हार ही आपको कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है। बहुत जरूरी है कि ऐसे में भी लगातार काम किया जाए।'
तो अपने टफ टाइम को बिग बी ने कैसे पस्त किया? इस बारे में वह कहते हैं कि मैंने कभी भी अपना काम नहीं रोका। बस काम करता गया। यही वजह है कि मैं यहां तक पहुंच पाया। गौरतलब है कि बिग बी ने इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post