पेरिस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश विदेश में रहने वाले युवाओं को भरोसा दिलाया कि दस माह के शासन के आधार पर उन्हें पूर्ण विश्वास हो गया है कि उनके सारे सपने साकार होंगे। मोदी ने फ्रांस की यात्रा के अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कल कहा कि पिछले वर्ष भारत में होने वाले चुनाव के परिणाम का विदेशों में बसे युवाओं को ज्यादा इंतजार था। उन्होंने कहा कि इसका कारण उनकी अपनी आकांक्षाएं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अपने दस माह के अनुभव के आधार पर पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि उनके सारे सपने साकार होंगे। उन्होंने कहा कि वह अनुभव के आधार पर यह भी कह सकते हैं कि भारत को गरीब रहने का कोई हक नहीं है। स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी के अनुसार भारत जगतगुरू की पदवी पर आसीन होगा। मोदी ने क हा कि फ्रांस के साथ उनकी सरकार ने कई समझौते किए हैं। फ्रांस में सभी नेताओं में मेक इन इंडिया को लेकर उत्साह है।
उन्होंने कहा कि हम दुनिया से कह रहे हैं कि आप आइए तो हम भी आगे बढेंगे। आप भी आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि वह भारत में लड़ाकू विमान, पनडुब्बी आदि सभी चीजों का विनिर्माण इसलिये चाहते हैं ताकि देश के नौजवानों को घर पर रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि नौजवान अपने बूढ़े माँ बाप को छोड़ कर रोजगार के लिए बाहर जाए। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के बारे में वह विश्व के औद्योगिक देशों से भी कह रहे हैं कि 20 साल बाद उन्हें किसी देश में कर्मचारी नहीं मिलेंंगे तब भारत ही ऎसा देश होगा जहाँ कामगार उपलब्ध होंगे। इसलिये यहाँ आज से ही उद्योग लगाएं।

No comments:
Post a Comment