मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन के मुंबई स्थित फ्लैट में कल देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में उनका पूरा घर जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त रिया अपनी मां मुनमुन के साथ घर में ही मौजूद थी।
हादसा मुंबई के अंधेरी में रूइया पार्क बिल्डिंग की छठी मंजिल पर 601, 602 फ्लैट में हुआ। देर रात करीब डेढ़ बजे रिया के घर पर आग लग जाने की खबर फैली। कहा जा रहा है कि आग घर में लगे एसी में धमाका होने पर लगी। धीरे-धीरे आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घर में रिया अपनी मां मुनमुन सेन और पिता के साथ रहती हैं। आग लगने के वक्त रिया और उनकी मां घर पर ही थे।
अफरा-तफरी मचते ही परिवार बाहर निकल गया, फिलहाल सब सुरक्षित है। हालांकि घर पूरी तरह से जल चुका है। आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग ने पहुंचकर आग बुझाई। घर में मौजूद फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग फ्लैट नंबर 601 और 602 बाहर नहीं फैली। फिलहाल रिया का परिवार अपने परिचित के घर में रूके हैं।

No comments:
Post a Comment