Friday, 3 April 2015

शादी से पहले ही रैना बहुत लड़कियों के साथ गुजार चुके हैं रातें

नई दिल्ली। इससे पहले कि आप हेडलाइन पढकर चौंके और अपने अक्ल के घोड़े इधर-उधर दौड़ायें हम आपकी कनफ्यूजन दूर कर देते हैं। आपके प्यारे क्रिकेटर सुरेश रैना बिल्कुल पाक-साफ और चरित्रवान हैं और उन्होंने कभी कोई मर्यादा नहीं लांघी है लेकिन उनके लिए लड़कियां हद से ज्यादा दिवानी हैं।
क्रिकेट स्टार के प्रति लड़कियों का दिवानापन कोई बड़ी और नई बात नहीं है इसलिए रैना के प्रति भी कॉलेज गर्ल्स का झुकाव पर किसी को अचरज नहीं होना चाहिए लेकिन जब प्यार, हद से गुजर जाये तो चर्चा तो होती ही है। वीबीएस पूर्वांचल विवि जौनपुर की इंजीनियरिंग की छात्राओं का कहना है कि वो सुरेश रैना को दिलों जान से चाहती हैं। इंजीनियरिंग तीसरे वर्ष की छात्रा रश्मि गुप्ता ने हमसे कहा कि हमारे हास्टल की नंबे प्रतिशत लड़कियां सुरेश रैना की फैन हैं।
इसलिए सुरेश रैना का पोस्टर हर लड़की के रूम में आपको मिलेगा, लड़कियां सोने से पहले रैना के पोस्टर पर किस करती हैं, बहुत सारी तो ऐसी भी हैं जो सुरेश रैना की तस्वीर को जब तक अपने सीने से लगाकर सोती नहीं हैं तब तक उन्हें नींद नहीं आती है, इसलिए हम कह सकते हैं कि हमारे यहां तो रोज रैना लड़कियों के साथ रात गुजारते हैं। हॉस्टल की कई लड़कियां रैना के पोस्टर के साथ सोती हैं हमसभी के लिए रैना की शादी एक शॉकिंग न्यूज है लेकिन हम सब रैना के लिए खुश हैं और उनके आने वाले जीवन के लिए हम ऊपर वाले से दुआ मांगते हैं कि वो हमेशा ऐसे ही खुश, आबाद और देश का नाम रौशन करते रहें। मालूम हो कि आज रैना अपनी बचपन की मित्र प्रियंका चौधरी के साथ शादी करने वाले हैं। उनकी शादी आज दिल्ली के लीला पैलेस में होने वाली है जिसनें बॉलीवुड, राजनीति और क्रिकेट की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post