Saturday, 18 April 2015

अब मुंबई में चलेगी वातानुकूलित लोकल ट्रेन : प्रभु

प्रभु के लिए चित्र परिणाममुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को कहा कि आगामी अक्टूबर से लोकल ट्रेनों में वातानुकूलित (एसी) डिब्बे जोड़े जाएंगे। रेल मजदूर संगठन के नेता जे जी महूरकर की पुस्तिका का विमोचन करने के बाद प्रभु ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अक्टूबर से वातानुकूलित लोकल ट्रेन चलना शुरू हो जाएंगी।
बुलेट ट्रेन पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में प्रभु ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन के संबंध में सारी जानकारी ले ली गई है। इस परियोजना के लिए जापान सरकार ने आर्थिक मदद करने की इच्छा जताई है। प्रभु ने कहा कि रेलवे के विकास के लिए निवेश की आवश्यकता है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post