Monday, 6 April 2015

'उड़ता पंजाब' में क्या इस पोनीटेल लुक में दिखेंगे शाहिद?

बेशक, आप अपने नए लुक को दूसरों को दिखाने के लिए बेताब रहें, लेकिन स्टार्स को तो यह छुपाना पड़ जाता है। हाल ही में शाहिद कपूर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके लिए उन्होंने नया हेयर कट करवाया, जिससे उनका लुक एकदम नया लगा, लेकिन वह सलून से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी तक बैठते, इससे पहले ही उनकी झलक पाने के लिए मीडिया और फैन्स तैयार थे। 

शाहिद किसी भी हाल में अपना नया लुक पब्लिक को नहीं दिखा सकते थे। ऐसे में शाहिद के पास वापस सलून में लौटने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचा। करीब दो घंटे बाद जब कैमरामैन और फैन्स वहां से चले गए, तब जाकर शाहिद अपने घर जा पाए। जाहिर है कि शाहिद का शूट भी डिले हो गया। सेट पर सब उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह सलून से निकल नहीं पा रहे थे। दो घंटे उन्हें वहीं पास करने पड़े। 

जहां अपने इस लुक को छिपाने के लिए शाहिद को इतनी मेहनत करनी पड़ी, वहीं शाहिद ने अपने फैन्स का ध्यान रखते हुए फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह पोनीटेल में नज़र आ रहे हैं। अब कयास ये लगाए जा रहे हैं कि क्या यह वही लुक है, जिसे शाहिद सबसे छिपाने की कोशिश कर रहे थे और बाद में खुद ही दिखा भी रहे हैं! वैसे, चाहे यह लुक उनकी फिल्म उड़ता पंजाब से हो या फिर किसी और खास मौके की, लेकिन इतना तो मानना ही पड़ेगा कि शाहिद अपने इस लुक में कमाल लग रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post