Monday, 6 April 2015

मर्सेडीज सी-क्लास बनी ‘2015 वर्ल्ड कार ऑफ द इयर’

नई दिल्ली

मर्सेडीज-बेंज ने न्यू यॉर्क में हुए '2015 वर्ल्ड कार ऑफ द इयर अवॉर्ड्स' में तहलका मचा दिया। इस जर्मन कार कंपनी ने तीन अलग-अलग कैटिगरी में अवॉर्ड्स पर कब्जा किया। मर्सेडीज-बेंज की सी-क्लास को '2015 वर्ल्ड कार ऑफ द इयर' चुना गया।
जहां कंपनी की ही एस-क्लास कूपे को '2015 वर्ल्ड लग्जरी कार' की ट्रोफी मिली, वहीं मर्सेडीज-बेंज एएमजी जीटी को '2015 वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार ऑफ द इयर' चुना गया।
मर्सेडीज-बेंज की सी-क्लास

मर्सेडीज-बेंज सी-क्लास ने '2015 वर्ल्ड कार ऑफ द इयर' का खिताब फोर्ड मस्तंग और फोक्सवैगन पसाट जैसी कारों को पछाड़ कर जीता। मर्सेडीज-बेंज एस-क्लास कूपे ने '2015 वर्ल्ड लग्जरी कार' का खिताब जीतने के लिए के लिए बीएमडब्ल्यू की आई8 और रेंज रोवर की ऑटोबायॉग्रफी ब्लैक एलडब्ल्यूबी को पीछे छोड़ा।
मर्सेडीज-बेंज एस-क्लास कूपे

मर्सेडीज-बेंज एएमजी जीटी ने अपनी कैटिगरी में जैगवार एफ-टाइप आर कूपे और बीएमडब्ल्यू एम4 को पीछे छोड़ते हुए '2015 वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार ऑफ द इयर' के खिताब पर कब्जा जमाया। बीएमडब्ल्यू आई8 को '2015 वर्ल्ड ग्रीन कार ऑफ द इयर' चुना गया, जबकि सिट्रॉयन सी4 कैक्टस को 'वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द इयर' का खिताब मिला।
मर्सेडीज-बेंज एएमजी जीटी

वर्ल्ड कार ऑफ इयर अवॉर्ड्स में जगह पाने के लिए किसी वीइकल को कम से कम 2 महाद्वीपों में बिक्री के लिए उपलब्ध होना होता है। यह अवॉर्ड 1 जनवरी, 2014 से 31 मई, 2015 की अवधि में परफॉर्म करने के लिए दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post