Monday, 6 April 2015

हीरो ने बनाई दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक

कार हो या बाइक भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा ध्यान इनके माइलेज पर दिया जाता है। इसलिए ऑटो कं‌पनियां अपने प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा फ्यूल एफिशंट बनाने की कोशिश करती है।

हीरो मोटोकॉर्प ने इस क्रम में एक मील का पत्‍थर रखने की कोशिश की है। हीरो ने ऐसी बाइक तैयार की है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा माइलेज बाइक के नाम से जानी जाएगी।

अंग्रेजी अखबार ईटी के मुताबिक हीरो की सबसे लोकप्रिय बाइक स्पलेंडर आईस्मार्ट (नेक्‍स्ट जेनरेशन) की टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार की एजेंसी इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (iCAT) ने मार्च, 2015 में बाइक को फ्यूल एफिशंसी (FE) प्रमाण जारी करते हुए बताया कि यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 102.50 किलोमीटर माइलेज देने में सक्षम है।
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मेन्युफेक्चरर्स (सियाम) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सभी टू व्हीलर कंपनियों को अनिवार्य तौर पर एफई वेल्यू की घोषणा करनी होती है। एफई वेल्यू अनिवार्य इमिशन टेस्ट के दौरान हासिल की जाती है।

वास्तविक ड्राइविंग की स्थितियों में माइलेज नियंत्रित स्थितियों में किए गए टेस्ट के मुकाबले अलग हो सकती है। खबर के मुताबिक इस बाइक को अगले कुछ सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है।

सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशंट टॉप 10 टू व्हीलर्स में से 7 सात मॉडल हीरो मोटोकॉर्प के ही हैं।
हीरो स्पलेंडर आईस्मार्ट बाइक में एक यूनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो इस बाइक अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाने का काम करती है।

स्पलेंडर आईस्मार्ट बाइक आई3एस (आइडल स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम) नाम की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी फोर व्हीलर्स से प्रेरित होकर तैयार की गई है।

इस टेक्नोलॉजी को बाइक में फ्यूल इफिशियंसी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

स्पलेंडर आईस्मार्ट की खास बात ये है कि आई3एस टेक्नोलॉजी में जब बाइक खड़ी होती है, तो इंजन ऑटोमै‌टिकली बंद हो जाता है। बाद में इसे सिर्फ क्लच दबाकर दोबारा शुरू किया जा सकता है। खासकर भीड़-भाड़ वाले शहरों में यह टेक्नोलॉजी काफी फायदेमंद साबित होती है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post