Sunday, 12 April 2015

गजब! घर में पाल रखा है राक्षस, पिलाता है खुद का खून

टोक्यो। आपने लोगों घर में कुत्ते-बिल्ली पालते हुए देखा होगा, पर क्या कभी किसी को खून पीने वाला राक्षस पालते हुए देखा है। लेकिन इस दुनिया में एक शख्स ऎसा भी भी है जिसने खून पीने वाला एक कीड़ा (जौंक) अपने घर में पाल रखा है और भूख लगने पर उसे अपना खून पिलाता है। खून पी-पी कर यह कीड़ा दिनों-दिन बड़ा होता जा�रहा�है और उसकी खून पीने की भूख भी बढ़ती जा रही है।

वीडियो में किया खुलासा-
हाल ही में इस खून पीने वाले कीड़े को पालने वाले व्यक्ति ने अपना वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट किया है। यह वीडियो जापान में बना हुआ है जिसमें दिखाया गया है कि यह व्यक्ति किस तरह से रोज अपना खून इस कीड़े को पिलाता है। जब भी इस कीड़े को भूख लगती है तो उसे अपने हाथ का खून पिलाता है जिससे उसके हाथ का हाल भी बुरा हो चुका है। इसके बावजूद यह शख्स इस कीड़े को अपने दूर करने के की नहीं सोच रहा।

खून पीकर बड़ा हो रहा है कीड़ा-
हालांकि इस व्यक्ति का नाम और रहने की सही जगह नहीं बताई गई है, लेकिन उसके इस अजीब शोक को लेकर हर कोई हैरान है। इस व्यक्ति ने जब इस जौंक को पाला था तो वह बहुत छोटा था, लेकिन अब वह दिनों-दिन उसका खून पीकर बड़ा होता जा रहा है। जैसे-जैसे यह कीड़ा बड़ा हो रहा है वैसे-वैसे ही उसकी खून पीने की क्षमता भी बढ़ती जा रही है। इस कीड़े को पालने वाला यह व्यक्ति उसे भरपेट अपना खून पिला रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post