Monday, 6 April 2015

सानिया-हिंगिस ने मियामी ओपन जीता, नंबर वन बनने की ओर



नयी दिल्ली, छह अप्रैल : भाषा : मार्टिना हिंगिस के साथ मियामी ओपन का खिताब जीतकर 1000 रैंकिंग अंक हासिल करने वाली भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने आज विश्व की नंबर एक युगल खिलाड़ी बनने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। सानिया अभी महिला युगल रैंकिंग में तीसरे नंबर पर बनी हुई है लेकिन विश्व की नंबर एक इटली की सारा ईरानी और राबर्टा विन्सी से वह अब केवल 145 अंक पीछे है। ईरानी और विन्सी दोनों के 7640 अंक हैं। हिंगिस के साथ लगातार दूसरा खिताब जीतने वाली सानिया 7495 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। 

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post