Sunday, 5 April 2015

दिल्ली में हो सकता है आतंकी हमला, अलर्ट जारी

दिल्ली में एक बड़े आतंकवादी हमले की आशंका के चलते आईबी ने सभी पुलिस थानों को अलर्ट रहने की हिदायत दे दी है। जानकारी के मुताबिक जैश-ए-मुहम्मद दिल्ली में जम्मू-कश्मरी के सांबा सेक्टर में हुए हमले की ही तरह एक बड़े फिदायीन हमले की योजना बना रहा है।

हमले की आशंका के बाद दिल्ली पुलिस ने राज्य के प्रमुख बाजारों समेत तमाम संवेदनशील क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी है। गौरतलब है कि बीते दिनों सांबा सेक्टर में हुए आतंकवादी हमलों में कई लोग घायल हो गए थे।

आपको बता दें कि आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में सेना के एक कैंप पर हमला किया था और सुरक्षा बलों के जवानों ने दोनों आतंकियों को कई घंटों तक चली मुठभे़ड़ में ढेर कर दिया था।

इस हमले की सूचना के बाद न सिर्फ दिल्ली बल्कि दिल्ली से सटे राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है ताकि किसी अनहोनी को होनी से पहले रोका जा सके।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post