Sunday, 5 April 2015

अनंत सिंह से मेरी हत्या करवा देंगे नीतीश: मांझी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मेरी हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं। मांझी ने कहा कि नीतीश अपने बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मेरी और मेरे परिवार की हत्या करवा सकते हैं। मांझी ने बिहार के नालंदा जिले में मां सवेरी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में यह आरोप लगाया।

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार सरकार अपराधियों को खूब तवज्जो दे रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और बाहुबली अनंत सिंह ने में खूब बनती है। मांझी ने कहा कि जो विधायक मेरे समर्थन में थे उन्हें अनंत सिंह से धमकी मिलती थी। मांझी ने नीतीश पर आरोप लगाया कि वह सरकारी कर्मचारियों के हित में कोई काम नहीं करना चाहते।

बिहार के सीएम पद से हटने पर मजबूर किए जाने के एक हफ्ते बाद जीतन राम मांझी ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की थी। मांझी ने अपनी पार्टी का नाम हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा रखा था। मांझी ने कहा था कि वह इस मोर्च के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के असली चेहरे को पब्लिक के सामने लाएंगे। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post