लखनऊ। मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक व्यक्ति की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नजदीकी रिश्तेदार थे।
पुलिस के अनुसार मृतक अरविंद सिंह अपनी पत्नी को एयरपोर्ट पर छोडऩे के बाद वापिस अपने घर लौट रहे थे। तभी तीन बाइक सवार युवकों ने फूलपुर के नजदीक उन्हें रोक लिया। रोकने के बाद उनके बीच कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोली मार दी। गोली सीधी अरविंद सिंह के गले को चीरती हुई निकल गई और वह तुरंत जमीन पर गिर पड़े। यह देख हमलावर वहां से भाग गए।
पास ही खेतों में काम कर रही महिलाओं के शोर मचाने पर आस-पास के लोग भागकर वहां आए और उन्हें हॉस्पिटल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर युवक कुछ देर तक उनके साथ कार में बैठा रहा और फिर वहीं पर उन्हें गोली मार दी।
एसपी ए.के. पांडे ने बताया कि घटनास्थल से .32 बुलेट का खोल बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की खोज शुरू कर दी है। यूपी के भाजपा प्रवक्ता ने राज्य में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उत्तरप्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

No comments:
Post a Comment