Friday, 10 April 2015

विराट कोहली बोले, टीम इंडिया में मुझसे बेहतर कोई नहीं

वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। भारतीय प्रशंसकों ने वर्ल्ड कप में विराट कोहली पर बड़ी पारी का भरोसा जताया था लेकिन वह बल्ले से खास कमाल कर पाने में नाकाम रहे।

जिसके बाद तमाम सोशल मीडिया में उनके और उनकी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर छिंटाकशी भी कसी गई। विराट उस वक्त तो चुप्पी साधे रहे लेकिन शनिवार को आईपीएल टूर्नामेंट में पहला मैच खेलने वाले रॉयल चैलेंजर बैंगलौर के कप्तान कोहली ने अपनी खामोशी तोड़ी है।

कोहली ने एक बार फिर मीडिया को निशाने पर लिया और कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी करना गलत है। इसे नहीं किया जाना चाहिए था। हालांकि उनकी खराब परफॉर्मेंस पर उनकी प्रेमिका अनुष्का को निशाने पर लेना गलत है। लेकिन आगे वह कुछ ज्यादा ही कहते चले गए।
कोहली यहीं पर ही नहीं रुके। शुक्रवार को अभ्यास के दौरान मीडिया से औपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा, "पिछले पांच सालों में टीम को जिताने में उनका योगदान अन्य किसी भी खिलाड़ी से बेहतर है। इसके बावजूद सिर्फ एक मैच में जब मैं 1 रन बनाकर आउट हुआ, सिर्फ एक मैच में मेरे और अनुष्का के बारे में की गई अभद्र टिप्पणियां गलत है। जिनसे मैं बेहद निराश हूं।"

कोहली ने आगे कहा, "क्यों मेरी पिछली पांच सालों की परफॉर्मेंस को नहीं देखी गई? सिर्फ एक मैच में आप किसी ऐसे इंसान पर अंगुली नहीं उठा सकते जब वह कई बार टीम के लिए संकटमोचक बना हो।"

शनिवार रात आठ बजे कोलकाता के ईडन गार्डन में कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर गौतम गंभीर की कोलकाता नाइट रायडर्स से भिड़ेगी।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post