Monday, 13 April 2015

क्रिकेट से दूर श्रीसंथ की नई पारी, टीवी पर बनेंगे होस्ट

एक्ट्रेस उर्मिता मातोंडकर के सात श्रीसंथ।आईपीएल में फिक्सिंग के आरोपों के बाद क्रिकेट से दूर चले रहे क्रिकेटर एस. श्रीसंथ अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। नए एंटरटेनमेंट चैनल फ्लॉवर टीवी पर श्रीसंथ अपना नया शो ‘स्टार चैलेंज’ लेकर आ रहे हैं। ये मलयालम का एंटरटेनमेंट चैनल है। हाल ही में इस चैनल का लॉन्चिंग इवेंट हुआ, जिसमें श्रीसंथ ने परफॉर्म भी किया। वो इस शो के होस्ट हैं।
ट्विटर पर शेयर की फोटोज
श्रीसंथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लॉन्चिंग इवेंट की फोटो शेयर की। साथ ही ये भी लिखा कि वो जल्द ही फ्लॉवर टीवी पर अपना शो (स्टार चैलेंज) लेकर आ रहे हैं। ये सिर्फ शुरुआत है।
Coming soon ....My own show STAR CHALLENGE only on Flowers channel ..it's just the beginning..
ऐसा होगा फॉर्मेट
स्टार चैलेंज शो में स्टार्स एक-दूसरे से कॉम्पटीशन करते नजर आएंगे। इसमें सिर्फ मलयालम स्टार्स ही होंगे। साउथ की सुपर एक्ट्रेस राय लक्ष्मी भी इस शो का हिस्सा हैं। उन्होंने शो के बारे में चर्चा करते हुए बताया, “ये चैलेंजिंग शो होगा और मुझे चैलेंज पसंद है। मैं ग्रीन वॉरियर टीम में हूं, जो ऑरेंज आर्मी से भिड़ेगी। ये शो काफी कुछ रियलिटी शो 'फियर फैक्टर' जैसा होगा।”
शो के लॉन्चिंग के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी नजर आईं। इस इवेंट में श्रीसंथ की मां सहित कई साउथ के स्टार्स शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post