Monday, 13 April 2015

BA, BS पास स्टूडेंट के लिए Google में हेड ऑफ एजुकेशन की है JOB

बीए या बीएस पास स्टूडेंट के लिए गूगल में जॉब पाने का बेहतरीन मौक़ा है। बता दें कि गूगल ने गुड़गांव सेंटर में हेड ऑफ एजुकेशन की पोस्ट के लिए योग्य कैंडिडेट से एप्लिकेशन मंगाया है। यह पूरी तरह से फुल टाइम जॉब है, जिसमें कैंडिडेट को सेल्स और अकाउंट मैनेजमेंट टीम के लिए काम करना होगा। इस पोस्ट के लिए अप्लाइ करने की आख़िरी तारीख नहीं बताई गई है, इसलिए कैंडिडेट जल्दी अप्लाइ करें।
जॉब के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन बीए या बीएस की डिग्री है। इसके समकक्ष डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स भी अप्लाइ कर सकते हैं। डिग्री के साथ ही कैंडिडेट को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सेल्स में 14 साल या सेल्स टीम मैनेजिंग में 8 साल का एक्सपीरियंस भी जरूरी है।
बता दें कि हेड ऑफ एजुकेशन की इस जॉब के लिए उन कैंडिडेट्स को वरीयता दी जाएगी जो एजुकेशन टेक्नोलॉजी या पब्लिक सेक्टर सेल्स में अच्छा एक्सपीरियंस रखते हैं या उनमें सभी तरह की सेल्स प्रोसेस को हैंडल करने की क्षमता हो। इस जॉब को पाने के लिए जरूरी है कि बोलचाल और लिखने के स्तर पर कैंडिडेट्स की कम्युनिकेशन स्किल बेहतरीन हो। वे न सिर्फ अंग्रेजी में स्किल्ड हो बल्कि हिंदी जैसी किसी एक बड़ी भारतीय भाषा में अच्छी पकड़ रखते हों।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post