Friday, 10 April 2015

अफगानी सेना के मेजर ने किया युवती से दुष्कर्म

नई दिल्ली। तीस वर्षीय एक युवती ने अफगानी सेना में मेजर रैंक के एक अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने ग्रेटर कैलाश स्थित अपने फ्लैट पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी कुछ माह पहले दिल्ली में टूरिस्ट वीजा पर इलाज करवाने आया था और ग्रेटर कैलाश में एक फ्लैट में किराये पर रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, युवती नौकरी की तलाश कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अफगानी अधिकारी से हुई। इसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी थी। मंगलवार को उसने युवती को यह कहकर अपने फ्लैट पर बुलाया था कि वह उसको कुछ लोगों से नौकरी के सिलसिले में मिलवाएगा। युवती फ्लैट पर पहुंची तो वह अकेला मिला। उसने युवती को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया, जिसमें नशीली दवा मिली थी। उसे पीकर युवती नशे में आ गई और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवती को फ्लैट में छोड़कर भाग गया। सुबह होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post