Friday, 17 April 2015

"युवराज" इन एक्शन: किसानों से मिलेंगे राहुल गाँधी |



नई दिल्ली। आज से कांग्रेस के "युवराज" श्री राहुल गांधी काम पर लौटेंगे। किसान रैली से पहले राहुल गांधी आज किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश से किसान से मिलने वाले हैं। ऐसी खबरें है कि इन किसानों से राहुल गांधी भी मिल सकते हैं।
आज शाम 7.30 बजे कांग्रेस के महासचिवों की बैठक भी हो सकती है। बैंकॉक में 59 दिन की छुट्टी बिताने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरूवार को घर लौट आए हैं। बता दें कि विदेश दौरे से लौटने के बाद राहुल का पहला कार्यक्रम 19 अप्रैल को होने वाला है। रामलीला मैदान में पार्टी ने किसान रैली का आयोजन किया है जिसमें नए सिरे से केंद्र के खिलाफ राहुल आंदोलन का बिगुल बिजाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post