मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दिल धडक़ने दो’ के ट्रेलर वायरल हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 1 दिन हो चुका है। कि इसे अब तक करीब 13.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। प्रियंका और अनुष्का की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दिल धडक़ने दो’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है।
डारेक्टर जोया अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म भूमध्यसागर में एक जहाज पर फिल्माई गई है। यह फिल्म एक पंजाबी परिवार की कहानी पर आधारित है। आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर बुधवार को जारी कर दिया गया है।
इसमें अभिनेता अनिल कपूर और शैफाली शाह प्रियंका, चोपड़ा और रणवीर सिंह के माता-पिता की भूमिका में हैं। एक ओर जहां रणवीर के माता पिता उसकी शादी कराना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर वे चाहते हैं कि उनकी बेटी अपने पति से अलग न हो। फिल्म के इस ट्रेलर को बॉलीवुड के दिग्गज और नौजवान सितारों ने खूब सराहा।
No comments:
Post a Comment