Sunday, 5 April 2015

उत्तरी कोरिया ने किया चार मिज़ाइलों का परीक्षण

उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मारक क्षमता वाले चार मिज़ाइलों का परीक्षण किया है।

दक्षिण कोरियाई सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि उत्तरी कोरिय ने 140 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाले चार मिज़ाइलों का परीक्षण किया है। बयान में बतया गया है कि यह परीक्षण शुक्रवार दोपहर उत्तरी कोरिया के दोंगचांग-री नामक क्षेत्र से किया गया।

ज्ञात रहे कि इस समय अमरीका और दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी है जिसपर उत्तरी कोरिया हमेशा से आपत्ति जताता आया है और उसका कहना है कि इस प्रकार के सैन्य अभ्यास उत्तरी कोरिया के लिए ख़तरा हैं अतः वह सैन्य अभ्यास के अवसर पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करता रहता है।

अमरीका और दक्षिण कोरिया का कहना है कि यह वार्षिक अभ्यास है जो सैन्य प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है। लेकिन उत्तर कोरिया इसे हमले की तैयारी के रूप में देखता है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post