Monday, 20 April 2015

बेरोजगार पति पत्नी से बोला बार गर्ल बन जाओ

बहू से बोली सास तुम बार गर्ल बन जाओनई दिल्ली हर पत्नी की चाहत होती है कि उसका पति उसे जीवन का हर सुख दे और उसे कोई भी तकलीफ न होने दे, लेकिन अगर कोई पति सिर्फ निजी सुख के लिए अपनी पत्नी को बार गर्ल बनने को मजबूर कर दे तो आप क्या कहेंगे।

मामला उत्तरी मुंबई के ओशिवारा क्षेत्र का है। जहां एक बेरोजगार पति और उसकी मां यानी पीड़िता की सास ने ही अपनी बहू से मांग कर दी कि वो बार गर्ल बन जाए ताकि उसके और उसके बेटे की लक्सरी लाइफ जीने की तमन्ना पूरी हो जाए। 

रोज-रोज के उत्पीड़न से आजिज आकर इस बहू ने ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। 25 वर्षीय पीड़िता नेहा (काल्पनिक नाम) जो खुद एक बार डांसर की पुत्री थी उसकी शादी दो साल पहले अमित शर्मा नाम के शख्स से हुई थी।
नेहा की मां ने अपनी बेटी को बड़ी मुश्किल हालातों में पाला पोसा था और उसे शिक्षित कर खुद के पैरों पर खड़ा होने के काबिल बनाया था। पुलिस ने बताया कि एक बार गर्ल होने के बावजूद उसने किसी तरह अपनी बेटी के लिए अच्छा लड़का ढूंढ़ा और साल 2013 में अपनी बेटी की शादी कर दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने अपनी बेटी की शादी में 7 लाख रुपए दहेज भी दिया था। उसने अपने एक कॉमन फ्रैंड के जरिए दूल्हे के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि तब उन्हें बताया गया था कि लड़का एक प्रतिष्ठित बैंक में काम करता है।

नेहा के सारे सपने उस वक्त काफूर हो गए जब उसे पता चला कि उसका पति बेरोजगार है और वो किसी बैंक में काम नहीं करता है। नेहा ने बताया कि धीरे धीरे उसके पति की लक्सरी लाइफ जीने की तमन्ना परवान चढ़ती गई जिसके लिए वो उसे ही बार गर्ल बनने को मजबूर करने लगा।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post