Wednesday, 1 April 2015

मोदी की फेसबुक पोस्ट को जकरबर्ग ने किया लाइक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेसबुक से 'लाइक' मिलने लगे हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने मोदी की एक फेसबुक पोस्ट को लाइक किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बारे में अपनी साइट पर एक स्पेशल माइक्रो साइटnarendramodi.in/varanasi बनाई है। इस साइट की जानकारी और लिंक देते हुए मोदी ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर की थी, जो जकरबर्क को भी पसंद आई।
मोदी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मुझे आशा है कि मेरी साइट पर बनाया गया वाराणसी को समर्पित यह खास पेज आपको पसंद आएगा।' मोदी ने इस माइक्रो साइट में वाराणसी के बारे में खास सूचनाएं दी हैं।

मोदी ने जैसी ही इस स्पेशल पेज के बनाए जाने की जानकारी फेसबुक पर दी, उन्हें ढेरों लाइक्स मिले। इसमें फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग का भी एक लाइक शामिल था, जो उन्होंने पोस्ट के कुछ ही घंटे के अंदर किया था।

मार्क जकरबर्ग पिछले साल के आखिर में भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post