आधिकारिक प्रवक्ता सातोशी शिमोजी ने एनएचके को जानकारी दी कि, हमने रेडियो के माध्यम से चेतावनी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि हम समुद्र के आसपास रह रहे लोगों को जल्द से जल्द हटाना चाहते हैं। जापान के मौसम विभाग ने टोकिनावा द्वीप समूह के छोटे द्वीपों में एक मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की है। हालांकि अभी मुख्य द्वीप के लिये कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार ताजा स्थिति को देखते हुये इस भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है। गौरतलब है कि ओकिनावा के निकट आज सुबह 07 बजकर 13 मिनट में रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। ताइपे मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केन्द्र पूर्वी तट से 75 किलोमीटर दूर जमीन के अंदर 30 किलोमीटर की गहराई में था।
No comments:
Post a Comment