Monday, 20 April 2015

लेनोवो ए6000 प्लस लॉन्च 2 GB Ram के साथ

लेनोवो ए6000 प्लस के फीचर्सलेनोवो ने भारतीय बाजार में अपने सबसे चर्चित स्मार्टफोन लेनोवो ए6000 का और दमदार वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस साल जनवरी के मध्य में लेनोवो ए6000 को 6,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया था।

अब कंपनी ने लेनोवो ए6000 प्लस (Lenovo A6000 Plus) लॉन्च किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लेनोवो ए6000 प्लस की कीमत 7,499 रुपए तय की गई है।

लेनोवो ए6000 के मुकाबले लेनोवो ए6000 प्लस के दाम 500 रुपए अधिक जरूर हैं लेकिन इस कीमत में आपको ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस फोन की पहली बिक्री 28 अप्रैल को होगी।
लेनोवो ए6000 प्लस 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। पिछला वेरिएंट 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ था।

अन्य फीचर्स लेनोवो ए6000 जैसे ही मिलेंगे। इसमें 5 इंच 720पी डिस्‍प्ले दिया गया है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट आपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G एलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 2,300एमएएच की है। कंपनी का दावा है यह 13 घंटे का टॉक टाइम देने में सक्षम है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post