Friday, 10 April 2015

भारत को ठेंगा: पाकिस्तान में लखवी रिहा



नई दिल्ली: भारत के कड़े विरोध के बावजूद मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को आज जेल से रिहा कर दिया गया। लाहौर उच्च न्यायालय ने कल पंजाब सरकार के आदेश को पलटते हुए लखवी को शीघ्र रिहा करने के आदेश जारी किए थे।
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद अनवरूल हक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लखवी को हिरासत में रखने के पजांब सरकार के फैसले को रद्द कर दिया था। अदालत ने लखवी को 10-10 लाख के दो जमानती बांड भरने के आदेश दिए थे। अदालत के आदेश के बाद लखवी की जमानत का रास्ता साफ हो गया था।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post