Monday, 13 April 2015

कौन से 'दो शब्द' बोलने सीख रहा है शाहरुख का बेटा

ये हैं वो दोनों शब्दशाहरुख खान का सबसे छोटा बेटा अबराम क्रिकेट का कितना बड़ा फैन है, यह तो आईपीएल-8 के उद्घाटन मैच में सबने देखा। वह न केवल दर्शकों के साथ उछल-उछल कर तालियां बजा रहा था, बल्कि कुछ बोलने की भी कोशिश कर रहा था।

पर वो क्या बोलने की कोशिश कर रहा था, तब किसी को अंदाजा नहीं लगा। पर एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक शाहरुख ने बताया कि अबराम क्या बोलने की ‌कोशिश कर रहा था। दरअसल, अबराम ने आईपीएल मैच देखकर दो शब्द सीख लिए हैं।

इससे पता चलता है कि बेटा भी पापा शाहरुख के नक्शे-ए-कदम पर है। खबर के मुताबिक शाहरुख जो कुछ कहते हैं अबराम उससे खूब खुश होता है और जमकर मजे लेता है।
आईपीएल के आठवें संस्करण के पहले मैच (केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस) में शाहरुख खान बेटे अबराम ने जो दो शब्द सीखे हैं, वो हैं ‘KKR’ और ‘Yeah’।

खबर के मुताबिक शाहरुख ने बताया कि उन्हें लगा था कि अबराम आधे मैच के बाद सो जाएगा, लेकिन उन्हें हैरत हुई कि वो पूरे मैच के दौरान जगा रहा और मैच के मजे लेता रहा।

यही नहीं, केकेआर के जीत के बाद वह स्टेडियम में इधर-उधर घूमने भी निकल गया था, जिसको लेकर सभी परेशान भी हो गए थे, हालांकि बहुत जल्द वह मिल गया।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post