Saturday, 18 April 2015

क्या ,सनी लियोनी के बारे में ये बातें जानते हैं आप!

पसंदीदा अभिनेता - आमिर खानआज बॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर पहचानी जाने वाली पूर्व एडल्ट अभिनेत्री सनी लियोनी को हर कोई जनता है। लेकिन अभी भी कुछ बातें हैं जिसके बारे में हर किसी को जानकारी नहीं है।

चलिए सनी लियोनी ​से जुड़ी ऐसी 6 बातें जानते हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है।
सनी का सपना एक नर्स बनने का था और वह इसके लिए ऑरेंज काउंटी से बाल चिकित्सा नर्स बनने के लिए ही पढ़ाई भी कर रही थी। उसी दौरान सनी को उसी के ही एक क्लासमेट ने पेंटहाउस पत्रिका के लिए फोटोग्राफर जे एलन से मिलाया।

उसके बाद सनी 2001 में 'पेंटहाउस पैट ऑफ़ द मंथ' और फिर 2003 में पेंटहाउस पैट ऑफ़ द ईयर बनी और इसके बाद सनी ने पीछे मुड कर नही देखा।
जब सनी ने सबसे पहले पोर्नोग्राफी कम्पनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था तो उन्होंने सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के साथ ही परफॉर्म करने की शर्त रखी थी पुरुषों के साथ नहीं।
सिख परिवार में जन्मी सनी लियोनी को उनके माता-पिता ने कैथोलिक स्कूल में एडमिशन में दिलाया क्योंकि उन्हें सनी को पब्लिक स्कूल में भेजना असुरक्षित लगा।
सनी लियोनी की पहली जॉब एक जर्मन बेकरी में लगी थी जब वह महज 15 साल की थी।
सनी लियोनी को बॉलीवुड से ऑफर सबसे पहले फिल्म 'कलयुग' के लिए मिला था। लेकिन सनी ने इस फिल्म के लिए फीस इतनी ज्यादा बताई थी कि मोहित सूरी को अपना फैंसला बदलना पड़ा। इसके बाद मोहित ने फिल्म में अपनी बहन स्माइली सुरी को कास्ट किया था।
सनी लियोनी बॉलीवुड में भी अपनी खासी पहचान बना चुकी है। अब सनी की नजर बॉलीवुड के तीनों खान पर है और वह उनके साथ काम करने के सपने देख रही है।

वहीं अगर बॉलीवुड में सनी के पसंदीदा अभिनेता की बात की जाए तो सनी को सबसे ज्यादा आमिर खान पसंद हैं। सनी ने जब आमिर की फिल्म 'दिल' देखी थी वह तभी से आमिर की फैन हैं।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post