Friday, 3 April 2015

नवालिग़ लड़की का नग्न वीडियो बना किया ब्लैकमेल ,दो युवक गिरफ्तार

दल्लुचक निवासी एक नवालिग स्थानीय घनश्याम स्कूली की दशमीं की छात्रा रीता ( काल्पनिक नाम ) का नग्न वीडियो बना कर प्रेमी ने अपने दोस्तों को बाँट दिया | बाद में दोस्तों ने लड़की को उसका नग्न वीडियो दिखा कर किया शारीरिक शोषण के लिए परेशान | इस संबंध में खगौल थाना में मामला दर्ज कराया गया है | थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि लड़की के वयान पर घटना में शामिल दो नवालिग़ लड़कों रोहित कुमार और सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा साक्ष के रूप में नग्न वीडियो भी बरामद कर लिया गया है|
यह नग्न वीडियो एक रेलवे के आउट हॉउस मे बनाया गया है | श्री सिंह ने बताया कि लड़की का कहना है कि लखनीबिगहा निवासी रोहित कुमार के साथ प्रेमप्रसंग में मेरा नग्न वीडियो बना लिया था | बाद में उसने अपने दोस्तों के बीच बाँट दिया | इसी वीडियो को दल्लुचक निवासी किशुन पाल के पुत्र सुधीर कुमार ने हमको वीडियो दिखा कर अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाने का दवाब देने लगा कि ऐसा नहीं करने पर बदनाम कर देंगे | जब हम इस के लिए तैयार नहीं हुए तो उसने एमएमएस को अपने दोस्तों के मोबाईल पर भेज दिया , जिसकी चर्चा बाजार में होने लगी|
इस की जानकारी लड़की के पिता को लगाने के बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया है | दोनों लडको पर धारा पौक्सो लगाया जायेगा | इसमें नग्न वीडियो बनना कर ब्लैकमेल करने का भी मामला दर्ज किया जाएगा | जाँच के साक्ष पर लड़की का मेडिकल भी हो सकता है | लड़की ने बतायी कि इस में तीन और लड़के हैं जो इस घटना में शामिल है , पर वह उसका नाम नहीं जानती है|

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post