वेबसाइट वेरायटी डॉट कॉम के अनुसार, फीज ने पत्रिका कोलिडर को बताया कि अगली स्पाइडर मैन फिल्म में पीटर पार्कर को 15-16 साल के किशोर के रूप में दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक अभिनेता की उम्र का सवाल है. हम उसी आधार पर कलाकारों का चयन करेंगे. यह सब मुझे नहीं मालूम। लेकिन जहां तक कहानी के अनुसार पीटर पार्कर की उम्र का सवाल है। वह 15-16 साल का होगा। कहा जा रहा है कि मार्वेल आने वाली फिल्म कैप्टन अमेरिका : सिविल वार में एक नए स्पाइडर मैन को लेकर आएगा। फिल्म छह मई 2016 को प्रदर्शित होगी। स्पाइडर मैन श्रृंखला की नई फिल्म 28 जुलाई 2017 को रिलीज होगी।
No comments:
Post a Comment