Wednesday, 8 April 2015

अनुष्का के कारण कोहली को धोनी व गंभीर के समान मिली तालियां

कोलकाता। आईपीएल-8 के शुभारंभ समारोह में मंगलवार रात शोर बढ़ता जा रहा था, महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर कप्तानों में लोकप्रियता के लिहाज से अन्य सभी से काफी आगे थे, लेकिन विराट कोहली भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं थे और वे स्पष्ट रूप से तीसरे क्रम पर थे। 
जब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का डांस चल रहा था और उस दौरान जब भी विशाल स्क्रीन पर उनके बॉयफ्रेंड विराट को दिखाया गया तो तालियों का शोर कैप्टन कूल और घरू टीम के कप्तान गंभीर को मिली तालियों के समान सुनाई दिया। समारोह के दौरान सभी कप्तानों ने खेल भावना से खेलने की शपथ ली।
उम्मीद के अनुसार सबसे ज्यादा चियरिंग पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के लिए सुरक्षित थी और जैसे ही कार्यक्रम के एंकर सैफ अली खान ने उनके बारे में बताया, विशाल स्क्रीन पर 'दादा' को दिखाए जाने के साथ ही पूरा सॉल्ट लेक स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। शाहिद कपूर, फरहान अख्तर और रितिक रोशन की प्रस्तुतियों का भी दर्शकों ने आनंद उठाया।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post