लोकप्रिय संदेश सेवा वट्सऐप के जरिये सायबर स्कैमर्स आपकी गोपनीय जानकारियों में सेंध लगाने की फिराक में हैं.
क्या आपका वट्सऐप किसी को आपकी इंटरनेट बैंकिंग की आईडी और उसका पासवर्ड बता सकता है? सायबर स्कैमर्स इस लोकप्रिय संदेश सेवा के जरिये कुछ ऐसा ही करने की फिराक में हैं. खबर है कि वे फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को वट्सऐप का कॉलिंग फीचर आजमाने के लिए उकसा रहे हैं. जैसे ही कोई ऐसा करता है तो उसे बिना खबर हुए कुछ खतरनाक मैलवेयर्स को फोन में घुसने का मौका मिल जाता है. ये मैलवेयर्स सेंध लगाकर ईमेल या इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड जैसी जानकारियां उड़ा सकते हैं.+
इसकी शुरुआत एक मैसेज से होती है जो वट्सऐप का कॉलिंग फीचर आजमाने के लिए यूजर को एक लिंक पर क्लिक करने को कहता है.
बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत एक मैसेज से होती है जो वट्सऐप का कॉलिंग फीचर आजमाने के लिए यूजर को एक लिंक पर क्लिक करने को कहता है. यह क्लिक करते ही एक दूसरी वेबसाइट खुलती है जिसमें यूजर को वट्सऐप की तरफ से करवाए जा रहे एक सर्वे में हिस्सा लेने का आग्रह किया जाता है. इसी सर्वे के तहत कुछ एप्लीकेशंस और सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने को कहा जाता है जिनमें मैलवैयर्स छिपे हो सकते हैं.+
गौरतलब है कि वट्सऐप के कॉलिंग फीचर का बहुत बेसब्री के साथ इंतजार हो रहा है. हालांकि अभी कंपनी ने इसका आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है. खबरें हैं कि वट्सऐप ने हाल में कुछ चुनिंदा यूजरों के जरिये इस सेवा का परीक्षण किया था.+
फर्जीवाड़ों के लिए ईमेल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल आम है. वट्सऐप में भी इस तरह के फर्जीवाड़े बहुत चलते हैं जिनमें लोगों से कहा जाता है कि फलां मैसेज 10 लोगों को फॉरवर्ड करिये तो फोन में 50 या 100 रु का रिजार्ज हो जाएगा. लेकिन, लगता है कि अब खतरा इससे भी बड़ा हो सकता है
No comments:
Post a Comment