नई दिल्ली
भारतीय हैंडसेट ब्रैंड माइक्रोमैक्स एक ऐसा एंट्री लेवल ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है जो श्याओमी, मोटोरोला और लेनोवो जैसे प्रीमियम बजट स्मार्टफोन्स से सीधी टक्कर लेगा।
इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, माइक्रोमैक्स का नया फोन एक एंट्री लेवल डिवाइस होगा जिसकी कीमत 6000 रुपये से कम रखी जाएगी और इसे स्नैपडील पर अप्रैल के आखिरी हफ्ते से फ्लैश सेल के जरिये बेचा जाएगा। इस फोन में 4.3 से 5 इंच की स्क्रीन होगी और इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर होगा। फिलहाल इसके बारे में बाकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
स्नैपडील के साथ हो रही एक ट्विटर चैट में माइक्रोमैक्स ने खुलासा किया कि कम्पनी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसके लिए उसे स्नैपडील की मदद चाहिए होगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि फोन में क्या फीचर्स होंगे और उसकी पोज़िशनिंग क्या होगी।
भारतीय हैंडसेट ब्रैंड माइक्रोमैक्स एक ऐसा एंट्री लेवल ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है जो श्याओमी, मोटोरोला और लेनोवो जैसे प्रीमियम बजट स्मार्टफोन्स से सीधी टक्कर लेगा।
इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, माइक्रोमैक्स का नया फोन एक एंट्री लेवल डिवाइस होगा जिसकी कीमत 6000 रुपये से कम रखी जाएगी और इसे स्नैपडील पर अप्रैल के आखिरी हफ्ते से फ्लैश सेल के जरिये बेचा जाएगा। इस फोन में 4.3 से 5 इंच की स्क्रीन होगी और इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर होगा। फिलहाल इसके बारे में बाकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
No comments:
Post a Comment