Monday, 13 April 2015

देश के 28 करोड़ घरों में अभी भी बिजली नहीं है : गोयल

मोहाली। देश में 28 करोड़ लोगों के घर में बिजली नहीं पहुंच पाई है। यह बात रविवार को केंद्रीय बिजली, कोयला और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कही। गोयल ने यहां एक बिजनेस स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, देश में इस वक्त करीब 28 करोड़ लोगों के घर में बिजली नहीं पहुंच पाई है। आज तक उन तक बिजली जैसी बुनियादी सेवा नहीं पहुंच पाई है।

उन्होंने कहा, देश की समस्या बिजली उत्पादन की नहीं है। देश के कई हिस्सों में जरूरत से अधिक बिजली पैदा हो रही है। मंत्री ने कहा, हमने 2019 तक सभी के लिए बिजली का लक्ष्य रखा है। सिर्फ नारेबाजी के जरिए नहीं, बल्कि वास्तविक जमीनी काम के माध्यम से।

मंत्री ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल से बिजली की बचत के लिए एक नवाचार प्रयोगशाला स्थापित करने का प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा, जिसके लिए उनका मंत्रालय वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post