टाइटेनिक के हीरो लियोनार्डो डिकैप्रियो इन दिनों पॉप स्टार रिहाना को डेट कर हैं. खबर है कि रिहाना डिकैप्रियो के साथ उनके घर पर ही रहने लगी हैं.
और इन दिनों दोनों का प्रेम परवान चढ़ता जा रहा है. एक करीबी सूत्र के अनुसार रिहाना और डिकैप्रियो के रिश्ते के बारे में सबसे पहली अफवाह बीते साल क्रिसमस के पहले उड़ी थी, लेकिन दोनों काफी तेजी से रिश्ते में आगे बढ़े, यहां तक कि रिहाना ने डिकैप्रियों को अगले महीने अपने रिश्तेदार की शादी में ले जाने का वादा भी किया है.
गौरतलब है कि एक्टर डिकैप्रियो टाइटेनिक, रोमियो ज्यूलियट, किंग ऑफ द वर्ल्ड जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं. साथ ही रिहाना ने भी कई पॉप सॉन्ग को अपनी आवाज दी हैं.

No comments:
Post a Comment