पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीद आफरीदी ने विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया से हार पर भारत का माखौल उड़ाया है। सेमीफाइनल में हारने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो में मशहूर एेड कैंपेन ''मौका-मौका'' गया। ऐसा उन्होंने तब किया जब उनसे पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार पर आप क्या कहना चाहते हैं। विश्वकप के दौरान स्पोर्ट्स टेलीविजन चैनल ने मौका-मौका एेड सीरिज की शुरुआत की थी। फरवरी में शुरू किया गया यह एेड कैंपेन विश्वकप के दौरान खूब हिट हुआ।
इंटरनेट पर खूब देखे जा रहे इस वीडियो में आफरीदी के मौका-मौका गाने पर स्टूडियो में मौजूद दर्शक जमकर उनका उत्साह बढ़ाते हुए देखे जा रहे हैं। बता दें कि विश्वकप में पाकिस्तान के लचर प्रदर्शन के बाद शाहिद आफरीदी ने वनडे से संन्यास का एलान कर दिया है।
पाकिस्तान के साथ मुकाबले पर सुर्खियों में आया था मौका-मौका
विश्वकप शुरू होते ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले के पहले मौका-मौका एड सीरीज पहली बार सुर्खियों में आया। एड में एक पाकिस्तानी फैंस भारत पर अपनी टीम के जीतने का इंतजार करते हुए देखा जाता है। विश्वकप में पिछले छह मुकाबले में पाकिस्तान भारत से जीत नहीं पाया है और यह एड उसी पर आधारित था। एड की अगली सीरिज में देखा गया था कि जब भारत से पाकिस्तान हार जाता है तो भारत को हराने के लिए पाकिस्तानी फैंस अन्य टीमों का समर्थन करता है। इसी मौका-मौका सीरिज में पाकिस्तानी फैंस भारत की हार के लिए साउथ अफ्रीका से लेकर बांग्लादेश तक का समर्थन करते हुए देखा जाता।
भारत की हार पर BCCI को पाक-बांग्लादेश से आए थे 200 फोन
शाहिद आफरीदी ही नहीं इससे पहले कई पाकिस्तानी और बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस मौका-मौका गाकर भारत का मजाक उड़ा चुके हैं। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद मुंबई स्थित बीसीसीआई के दफ्तर में पाकिस्तान और बांग्लादेश से करीब 200 फोन आए और वहां के लोगों ने बीसीसीआई का इस ऐड को लेकर जमकर मजाक उड़ाया था।

No comments:
Post a Comment