माकन ने रविवार को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में प्रवेश के लिए दिशाएं निर्धारित करती दो तस्वीरें ट्वीट कीं। इनमें एक पर वीवीआईपी के एंट्री गेट नंबर नौ और वीआईपी गेस्ट्स की गाड़ियों की पार्किंग के लिए गेट नंबर तीन निर्धारित हैं।
अजय माकन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अभी-अभी तालकटोरा स्टेडियम की ओर से गुजरा तो मेरी नजर इन तस्वीरों पर पड़ी। आम आदमी पार्टी किस तरह महज 50 दिनों में वीआईपी और वीवीआईपी की पार्टी बन गई?'
दरअसल, दिल्ली के मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐंटि-करप्शन हेल्पलाइन 1031 जारी किया। इसके लिए तालकटोरा स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर केजरीवाल केंद्र की मोदी सरकार पर खूब बरसे।


No comments:
Post a Comment