खजुराहो. खजुराहो एयरपोर्ट। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे। जेट एयरवेज की उड़ान संख्या- 9 डब्ल्यू 2423। बड़ा हादसा होते-होते बचा। अफरा-तफरी में यात्री विमान से चीखते हुए इमरजेंसी गेट से बाहर आए। दिल्ली से बनारस होते हुए खजुराहो पहुंचे इस जहाज में 59 पर्यटक थे। ज्यादातर विदेशी। लैंडिंग के समय जहाज का हाईड्रोलिक गियर फंस गया।
इससे बाईं ओर का पंखा टूटकर पहिए के पास जा अटका। एक पहिया अलग हो गया। जहाज रनवे पर था। रफ्तार धीमी हो चुकी थी। पायलट ने सभी इमरजेंसी गेट खोल दिए। यात्री वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लैंड होते ही 2-3 बार जोरों से प्लेन उछला और एक तरफ झुक गया। सब लोग डर के मारे चीख रहे थे। बाहर आकर लगा कि चमत्कार हो गया। हम सब सुरक्षित थे।
कम रफ्तार ने बचाया
- विमान का हाइड्रोलिक गियर फंसने से बायां विंग टूटा। वो पहिए में फंसा तो पहिया भी टूट गया।
- पायलट ने लैंडिंग तक रफ्तार काफी कम कर ली थी, इसलिए सब सुरक्षित रहे।
- विमान का हाइड्रोलिक गियर फंसने से बायां विंग टूटा। वो पहिए में फंसा तो पहिया भी टूट गया।
- पायलट ने लैंडिंग तक रफ्तार काफी कम कर ली थी, इसलिए सब सुरक्षित रहे।
यातायात ठप : घटना के बाद एयरपोर्ट पर आवागमन ठप हो गया। एयर इंडिया का जहाज सोमवार को जेट से पहले आ गया था। जेट का दुर्घटनाग्रस्त जहाज रनवे पर ही है। एयर इंडिया के जहाज के उड़ान भरने की संभावनाएं खत्म हैं।
No comments:
Post a Comment