Friday, 10 April 2015

फ्रांसीसी अखबार ने नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू छापने से किया इनकार

पैरिस

फ्रांस के दौरे पर गए भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू वहां के मशहूर अखबार 'ल मॉन्द' ने छापने से इनकार कर दिया है। इसकी वजह ये थी कि पीएम मोदी चाहते थे कि उन्हें इंटरव्यू से पहले प्रश्न भेज दिए जाएं और वह उनका उत्तर लिखकर देंगे। अखबार इसके लिए तैयार नहीं हुआ। अखबार के प्रतिनिधि चाहते थे कि इंटरव्यू आमने-सामने बैठ कर किया जाए। अखबार ने न सिर्फ इंटरव्यू करने से इनकार कर दिया, बल्कि यह बात पूरी दुनिया को भी बता दी।

इस बात का खुलासा 'ल मॉन्द' के दक्षिण एशियाई संवाददाता जूलियॉं बुविशॉ ने ट्विटर पर किया। उनके ट्वीट के मुताबिक, 'हमें बताया गया था कि नरेंद्र मोदी सवालों के जवाब लिखकर देंगे न कि सामने बैठकर। इसलिए 'ल मॉन्द' ने इंटरव्यू से इनकार कर दिया।' इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने दूसरे अखबार 'ल फिगार' से इस इंटरव्यू के लिए बात की।
यह अखबार 'ल मॉन्द' का प्रतिद्वंद्वी अखबार है। इसके अलावा 'ल फिगार' सोस्प्रेसे का अखबार है जो दसौ की कंपनी है। दसौ वही कंपनी है जो भारत को 126 रफाल फाइटर प्लेन बेचने की कोशिश कर रही है। यहां भी पीएमओ ने मोदी के इंटरव्यू के सवाल पहले देने और उनके लिखित जवाब देने की बात की।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post