हिंदुत्ववादी विचारधारा के समर्थक बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ का ध्यान अब गायों की ओर चला गया है। उनकी अगुवाई वाली हिंदू युवा वाहिनी चाहती है कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। आदित्यनाथ का नाम घर वापसी अभियान को समर्थन देने की वजह से कुछ समय पहले सुर्खियों में था। वह देश की हर मस्जिद में गौरी-गणेश की मूर्तियां स्थापित करने की इच्छा भी जता चुके हैं।
बीजेपी के मिस्ड-कॉल वाले मेंबरशिप कैंपेन की सफलता से उत्साहित होकर हिंदू युवा वाहिनी ने इसी तरह की रणनीति अपनाई है। इसने अपने अभियान के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में परीक्षण के आधार पर एक मिस्ड-कॉल सब्सक्रिप्शन नंबर 07533007511 लॉन्च किया है।
आदित्यनाथ ने ईटी से कहा, 'गाय सनातन धर्म की पहचान है। इसमें कोई शक नहीं है कि भारत की आध्यात्मिक और आर्थिक संरचना के बीच संबंध है। गोवंश और गोसंपदा से भारत में सांसारिक और धार्मिक दुनिया का अंतर मिटता है।'
मोदी की अगुवाई में पिछले साल लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली सफलता से गो संरक्षण अभियान को मजबूती मिली है। महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार ने गोवंश को काटने पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून लागू किया है। अगर कोई गोमांस बेचता पाया गया या उसके कब्जे से यह मांस मिला तो उसे पांच वर्ष की कैद और जुर्माने का सामना करना होगा। महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में पुलिस ने गायों के मालिकों से हर पशु की फोटो देने को कहा है। इसका मकसद शायद पशुओं की निगरानी करने का है।
बीजेपी के शासन वाले एक अन्य राज्य हरियाणा ने भी हाल ही में गाय काटने पर रोक लगा दी थी। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को 10 वर्ष की कैद और जुर्माने की सजा मिल सकती है। होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने हाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के स्टेशन के दौरे के दौरान कहा था कि गायों को सीमा पार जाने से रोका जाए ताकि पड़ोसी देश में गोमांस खाने को हतोत्साहित किया जा सके।
आदित्यनाथ इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि देश के लोग इस अभियान के साथ हैं। उन्होंने कहा, 'हमने यह अभियान शुरू किया है क्योंकि बहुमत की भावनाएं इससे जुड़ी हैं और गाय को कोई राष्ट्रीय दर्जा देकर इसे माना जाना चाहिए। पूरे देश में गो हत्या पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।'
बीजेपी के मिस्ड-कॉल वाले मेंबरशिप कैंपेन की सफलता से उत्साहित होकर हिंदू युवा वाहिनी ने इसी तरह की रणनीति अपनाई है। इसने अपने अभियान के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में परीक्षण के आधार पर एक मिस्ड-कॉल सब्सक्रिप्शन नंबर 07533007511 लॉन्च किया है।
मोदी की अगुवाई में पिछले साल लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली सफलता से गो संरक्षण अभियान को मजबूती मिली है। महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार ने गोवंश को काटने पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून लागू किया है। अगर कोई गोमांस बेचता पाया गया या उसके कब्जे से यह मांस मिला तो उसे पांच वर्ष की कैद और जुर्माने का सामना करना होगा। महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में पुलिस ने गायों के मालिकों से हर पशु की फोटो देने को कहा है। इसका मकसद शायद पशुओं की निगरानी करने का है।
बीजेपी के शासन वाले एक अन्य राज्य हरियाणा ने भी हाल ही में गाय काटने पर रोक लगा दी थी। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को 10 वर्ष की कैद और जुर्माने की सजा मिल सकती है। होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने हाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के स्टेशन के दौरे के दौरान कहा था कि गायों को सीमा पार जाने से रोका जाए ताकि पड़ोसी देश में गोमांस खाने को हतोत्साहित किया जा सके।
आदित्यनाथ इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि देश के लोग इस अभियान के साथ हैं। उन्होंने कहा, 'हमने यह अभियान शुरू किया है क्योंकि बहुमत की भावनाएं इससे जुड़ी हैं और गाय को कोई राष्ट्रीय दर्जा देकर इसे माना जाना चाहिए। पूरे देश में गो हत्या पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।'

No comments:
Post a Comment