यह फिल्म भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बन रही है। भूषण और सलमान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। ऎसे में सलमान के कहने पर ही भूषण ने डेजी को फिल्म में कास्ट किया है। डेजी सलमान के इस फेवर से काफी खुश हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले इस फिल्म में सलमान अपनी को-स्टार रही जरीन खान को भी रोल दिला चुके हैं। विशाल पंडया के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर अहम रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म मई में फ्लोर पर जाएगी। इसकी शूटिंग मुंबई और मॉरिशस में होगी।
No comments:
Post a Comment