Sunday, 12 April 2015

मां की डांट से नाराज हो बेटी ने की खुदकुशी

मां की डांट से नाराज होकर 10वीं की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
भिवंडी
मां की डांट से नाराज होकर 10वीं की एक छात्रा ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पूर्णा गांव के खंडागले इस्टेट के रहने वाले मनोज वाफेकर की बेटी स्वप्नाली (15) ने पिछले महीने 10वीं की परीक्षा दी थी। स्वप्नाली की मां ने उससे घर के बाहर लगे नल से घड़े में पानी भरकर लाने के लिए कहा था और स्वप्नाली ने पानी लाने से इनकार कर दिया। इस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया।

मां की डांट से स्वप्नाली इस कदर व्यथित हो गई कि उसने अपने गले में अपनी दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में नारपोली पुलिस ने एडीआर का मामला दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post