पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को सामान्य करने के लिए ट्विटर पर अनोखी पहल की।
बुधवार को जब पाकिस्तान ने यमन से निकाले गए 11 भारतीयों को विशेष विमान से कराची से सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को धन्यवाद देने से नहीं चूके।
उन्होंने ट्विट के जरिए नवाज को बधाई देते हुए कहा कि पाकिस्तान की मदद से यमन से वतन लौटने वाले 11 भारतीयों का मैं स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, इस मानवीय भाव के लिए आपका शुक्रिया।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बेटी मरियम नवाज ने भी मोदी के शुक्रिया के जवाब में अपनी ओर से शुक्रिया भेजा और कहा कि खुशी है कि हमारे हिंदुस्तानी दोस्त सुरक्षित घर पहुंच गए। मानवता ही हमें जोड़कर रखती है।
मरियम ने नरेंद्र मोदी के दोनों ट्वीट्स को रिट्वीट किया। मोदी के ट्वीट के जवाब में भारत स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने तत्काल ट्विट किया।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी दिवस पर अपने विदेश राज्य मंत्री को पाकिस्तानी उच्चायोग के समारोह में भेजने और इस अवसर पर नवाज को बधाई दे कर प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच रिश्ते को निए सिरे से आगे बढ़ाने का संकेत दिया था।
पाकिस्तान के 11 भारतीय नागरिकों को विशेष विमान से दिल्ली भेजने के तत्काल बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को ट्वीट के माध्यम से धन्यवाद दिया। पीएम ने कहा कि ये 11 लोग कराची के रास्ते भारत आए हैं।
यमन में फंसे इन लोगों को पाकिस्तान ने वहां से कराची पहुंचाया और फिर कराची से भारत। इसके लिए पाकिस्तान के साथ-साथ नवाज का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि भारत की मदद से अन्य देशों के लोग भी अपने-अपने वतन लौट सके।
उन्होंने ट्विट के माध्यम से कहा कि मानवता की सेवा किसी सीमा को नहीं जानती। मुझे खुशी है कि हमने यमन से लोगों को निकालने में कई देशों की मदद की।
बासित ने कहा कि पाक पीएम नवाज शरीफ का यह काम दिखाता है कि वह भारत के लोगों के बारे में कैसा महसूस करते हैं। मुझे यकीन है कि इन्हीं सकारात्मक कदमों की जमीन पर हम आने वाले महीने और साल खड़े करेंगे और अपनी समस्याओं पर सहमति बनाकर साथ आने की कोशिश करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को खुद नवाज ने इस्लमाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को यमन से बचा कर लाए गए 11 भारतीयों को विशेष विमान से दिल्ली भेजने की पेशकश की थी। भारत ने तत्काल पाकिस्तान के इस पेशकश को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने बुधवार को सभी 11 भारतीय नागरिकों को विशेष विमान से दिल्ली भेजा।
यमन में भारत ने भी राहत अभियान के दौरान करीब 120 पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

No comments:
Post a Comment