Sunday, 12 April 2015

अभिनेत्री सनी लियोनी को लेकर भिड़े दो दिग्गज राजनेता !

अभिनेत्री बनी सनी लियोनी इन दिनों अपनी फिल्म लीला एक पहेली को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन उनकी ये ख्याति कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी को अच्छी नहीं लगी।

इसलिए उन्होंने ट्वीट कर के सनी लियोनी को अधिक पसंद न करने की सलाह दे डाली। लेकिन उनकी ये सलाह जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पसंद नहीं आई।

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके अभिषेक के इस खयाल की निंदा की। हालांकि, इस मामले में सनी लियोनी अब तक कुछ नहीं कहा है।


क्या कहा है दोनों राजनेताओं ने

अपनी फिल्मों व बोल्ड दृश्यों को लेकर चर्चा में रहने वाली सनी लियोनी शुरुआती दिनों से ही विवादों में रही हैं। लेकिन अब उन पर राजनेता भी टिप्पणी करने लगे हैं।

उनके बारे में हाल ही में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया कि हमें सतर्क रहना चाहिए कि सनी लियोनी जैसे पश्चिम देशों में रिजेक्ट हो चुके लोगों को भारतीय संस्कृति का प्रतीक या बॉलीवुड आइकॉन न बनने दिया जाए।

उधर, इस ट्वीट के जवाब में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि मुझे लगा था कि यह फर्जी ट्विटर अकाउंट है। लेकिन यह फर्ज़ी नहीं है। उन्हें ऐसा ट्वीट करने की क्या जरूरत थी?

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post