Wednesday, 15 April 2015

मोदी के प्लेन में आई खराबी, जंबो विमान से गए कनाडा

तीन देशों की यात्रा पर है प्रधानमंत्रीतीन देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विमान एयर इंडिया वन के इंजन में खराबी आ गई, जिस वजह से एयर इंडिया के एक और विमान से ही प्रधानमंत्री कनाडा के लिए रवाना हुए।

पीएम दिल्ली से बर्लिन एयर इंडिया वन बोइंग 747-400 के विमान से गए थे। यह विमान पेरिस, तुलूज और हनोवर तक के सफर में तो ठीकठाक रहा, मगर बाद में इसके इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गई, जिस वजह से इसे बर्लिन में ही रोकना पड़ा।

इसके बाद पीएम के आगे के दौरे के लिए एयर इंडिया के ही मुंबई में हर वक्त तैयार रहने वाले एक और जंबो विमान को जर्मनी भेजा गया।
दूसरा विमान मंगलवार सुबह ही मुंबई से बर्लिन के लिए रवाना हुआ। इसी विमान से पीएम बर्लिन से कनाडा की राजधानी ओटावा के लिए रवाना हुए। इस विमान के साथ ही कुछ अतिरिक्त केबिन क्रू भी भेजे गए।

एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत पीएम के विशेष विमान में संभावित गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर एक और जंबो विमान को विकल्प के तौर पर हमेशा तैयार रखा जाता है, ताकि दौरे में कोई व्यवधान न आए।

प्रधानमंत्री नौ अप्रैल को दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना हुए, वह 18 अप्रैल को स्वदेश लौटेंगे।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post