Wednesday, 8 April 2015

बेबाक कंगना ने कहा, मैं हूं नेक्स्ट जेनरेशन स्टार!

दो बार नेशनल अवॉर्ड विजेता रही फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा से ही सीधे और बेबाक बयानों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं। जानी मानी पत्रकार अनुपमा चोपड़ा की किताब "फ्रंट रो- कन्वर्सेशन ऑन सिनेमा" के लांच के मौके पर पहुंची कंगना ने कई किस्से पत्रकारों से साझा किए।

कंगना ने बताया, "जब मैं इतनी सफल नहीं थीं तब कोई मेरा इंटरव्यू भी लेने नहीं आता था। और अक्सर मुझसे एक ही सवाल पूछा जाता था कि सोनम या दीपिका में से कौन नेक्स्ट जेनरेशन की सुपरस्टार अभिनेत्री बनेगी।" कंगना ने बताया कि इसका जवाब वे कुछ यूँ देती थी कि ना दीपिका ना सोनम नेक्स्ट जेनरेशन स्टार मैं हूँ।

कंगना को अवार्ड शो से रहा है हमेशा परहेज़

कंगना ने हमेशा से कहा है कि वो अवार्ड शो में जाना पसंद नहीं करती। वो कहती हैं, "मैं बहुत शर्मीली हूँ। मुझे डर का अटैक आ जाता है और पसीने छूटने लगते है इसलिए मैं अवार्ड शो पर नहीं जाती"।

कंगना ने ये भी कहा, "मैं बहुत संवेदनशील हूँ और आलोचनाओं को बेहद गंभीरता से लेती हूँ। यहां तक कि बेवजह की आलोचना से बचने के लिए मैं ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट से दूर रहती हूँ।"

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post