सदस्यता अभियान की सफलता से उत्साहित और गदगद पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की परोक्ष रूप से महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण से तुलना कर दी।
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जिस तरह गांधीजी ने बड़ी संख्या में लोगों को आजादी के आंदोलन से और जेपी ने संपूर्ण क्रांति से जोड़ा, उसी प्रकार बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ा गया है।
इस दौरान मोदी ने नए सदस्यों के महज राजनीतिक कार्यकर्ता बन कर रह जाने के प्रति भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यकर्ता भी बनाया जाना चाहिए। इसके लिए पार्टी को चाहिए कि वह कार्यकर्ताओं को नमामि गंगे, स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ अभियान से जोड़े।
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि नई सरकार विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी पूरा करने में जुटी है।
गरीबी और विकास के संबंध में गांधीजी, दीनदयाल उपाध्याय और लोहिया के विचारों में कोई अंतर नहीं है। इन सभी महापुरुषों की इच्छा थी कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए भाजपा को सबसे बड़ा दल बनाने के लिए शाह को बधाई दी।
उन्होंने करीब 10 करोड़ सदस्य बनने को लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली 282 सीटों से भी बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि अब इन 10 करोड़ सदस्यों को कार्यकर्ता बनाने की जरूरत है।
संपर्क अभियान की जिम्मेदारी भूपेंद यादव को
भाजपा ने अपने संपर्क अभियान की जिम्मेदारी बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव को दी है। महासचिव सरोज पांडे और संगठन मंत्री बीएल संतोष इस अभियान में यादव का सहयोग करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सदस्यता अभियान के बाद भाजपा सदस्य बने सभी लोगों का दरवाजा खटखटा कर उन्हें भाजपा की विचारधारा से अवगत कराएगी। पार्टी ने सदस्यता अभियान की कमान दिनेश शर्मा को दी थी।

Ye Hamaare Maananiya Pradhan Mantri jee ko ho Kya gya hai... ???
ReplyDelete