क्रिकेटर सुरेश रैना की उनके बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से सगाई बुधवार को उनके गाजियाबाद स्थित घर पर होगी। शादी शुक्रवार को होगी। उधर, क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। दोनों को एक पॉश होटल में सोमवार शाम डिनर करते देखा गया माना जा रहा है कि दोनों रैना की परसों होने वाली शादी में शरीक होंगे।
स्पेशल रिसेप्शन भी देंगे रैना
रैना और प्रियंका की शादी दिल्ली के होटल लीला पैलेस में होगी। इसके बाद दिल्ली के एक फार्महाउस में स्पेशल रिसेप्शन रखा जाएगा। इसमें पीएम मोदी, यूपी के सीएम अखिलेश यादव के अलावा बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों को भी बुलाया गया है। बता दें कि रैना और प्रियंका का रोका कार्यक्रम 12 मार्च को मेरठ में हुआ था। यह कार्यक्रम बेहद गोपनीय तरीके से रखा गया।

शादी के बाद भारत में ही रहेंगी प्रियंका
माना जा रहा है कि शादी के बाद प्रियंका अपनी विदेश की नौकरी छोड़ देंगी और भारत में ही रहेंगी। रैना की होने वाली पत्नी प्रियंका नीदरलैंड्स में एक बैंक में काम करती हैं। मूल रूप से मेरठ की रहने वाली प्रियंका और रैना के परिवार एक दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं।

No comments:
Post a Comment